गाजियाबाद। समाज कल्याण विभाग अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के गरीब घर की बेटियों की शादी के लिए 20 हजार रुपये देगा। इच्छुक व्यक्ति https://shadianudan.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस योजना के तहत 20,000 की सहायता राशि दी जाएगी। आवेदक की आय सीमा शहरी क्षेत्र में रहने वाले के लिए 56,460 प्रतिवर्ष और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले के लिए 46,080 प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक परिवार के लिए अधिकतम दो पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान मिल सकता है। इसके लिए 31 मार्च तक आवेदन सकते हैं।