गाजियाबाद। लूट, चोरी, बलवा, पशु क्रूरता, दुष्कर्म समेत अन्य संगीन अपराध करने वाले 20 अपराधियों को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त की कोर्ट ने जिला बदर किया है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. ने बताया कि मसूरी के नाहल निवासी गुलफाम, साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी महबूब उर्फ साहिल उर्फ शादाब उर्फ हड्डी, खोड़ा के लोक प्रिय विहार निवासी हासिम उर्फ नकीब, खोड़ा कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार गुप्ता, राहुल, मसूरी के नालीपाड़ा निवासी नाजिम, दानिश, साहिबाबाद के अर्थला निवासी सौरभ कुमार, मुरादनगर निवासी दिलशाद, रिजवान, साहिबाबाद के जनकपुरी निवासी यश चौधरी, भोजपुर के फजलगढ़ निवासी गौरव, खोड़ा निवासी भीम यादव, सिहानी गेट के पटेलनगर निवासी नितिन चटौला, मसूरी के कल्लूगढ़ी निवासी शकील, कोतवाली के कैला भट्ठा निवासी शादाब, साहिबाबाद के श्यामपार्क एक्सटेंशन निवासी अमित कुमार, मधुबन बापूधाम के संजयनगर निवासी नितिन शर्मा, सिहानी गेट के दौलतपुरा निवासी ललित, सिहानी गेट के नेहरूनगर निवासी रोहित भारती को जिला बदर किया गया है। 2024 में अब तक 24 अपराधियों को जिलाबदर किया जा चुका है।