इंदिरापुरम। वैशाली सेक्टर-4 में रहने वाले व्यक्ति के साथ पौने तीन लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित ने मामले में कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमित कुमार निवासी वैशाली सेक्टर-4 ने बताया कि 25, 26, 27 और 28 अगस्त को उनके खाते से 4 बार में करीब 2 लाख 80 हजार की धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने रुपये डीमेट खाते के लिए डाले थे लेकिन, वह डीमेट खाता फर्जी था। उन्हें ठगी का पता चला तो उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।