फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कौशांबी थान क्षेत्र के यूपी गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल हुई युवती की अस्पताल में मौत हो गई। युवती नोएडा से दिल्ली अपने घर जा रही थी। परिजनों ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

योगेश ठकुरानी ने बताया कि उनकी बहन कोमल ठकुरानी निवासी शास्त्री पार्क कृष्णा नगर दिल्ली 12 सितंबर सुबह करीब 11 बजे नोएडा से अपने घर अपनी स्कूटी से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही वह यूपी गेट नाले के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कोमल ठकुरानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उनकी बहन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। आसपास के लोगों ने ट्रक की फोटो खिंच ली थी। सूचना पाकर वह और परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, तो पता चला की कोमल की मौत हो गई। परिजनों ने मामले में पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें