दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर पुल के पास एक फार्म हाउस में शादी समारोह में दुल्हन की मां के बैग से 2.50 लाख रुपये की नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस वीडियो के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गांव नगला मूसा निवासी हबीव की बेटी की शादी आठ नंवबर को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव अबूपुर स्थित लवकुश फार्म हाउस में हुई थी। हबीव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शादी समारोह के दौरान उनकी पत्नी जायदा के बैग से ढाई लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।
चोरी करने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने वीडियो के साथ मुरादनगर थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर समीर निवासी रावली रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।