फीस जमा न करने पर बच्चों को स्कूल से निकाला
गाजियाबाद। निजी स्कूलों और अभिभावकों में फीस को लेकर चल रही तनातनी के बीच बच्चों का भविष्य पिसता जा रहा है। फीस से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। विजय नगर स्थित चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल ने बृहस्पतिवार को अभिभावकों के फीस जमा न करने पर बच्चे को बाहर निकाल दिया। 100 डायल पर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को स्कूल में भेज दिया, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने पुरानी फीस जमा करने से इंकार कर दिया। बच्चे के अभिभावक मुकेश यादव का कहना है कि वह लगातार फीस जमा करने के लिए स्कूल जा रहे हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने पुरानी फीस जमा करने से इंकार कर दिया।