फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश का शव रख स्टेट हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेश का शव रख स्टेट हाईवे किया जाम
विज्ञापन

लोनी। नसबंदी तिराहे के पास सीवरेज पंपिंग स्टेशन के टैंक में दम घुटने से हुई तीन लोगों की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। सोमवार को मृतक महेश के परिजनों ने ठेेकेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर और सीओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब 40 मिनट बाद जाम खुला।
जल निगम के सीवरेज पंपिंग स्टेशन के टैंक में सफाई करने उतरे कर्मी सहारनपुर निवासी रोशनलाल और उसे बचाने गए कर्मी महेश समेत राहगीर बुलबुल की दम घुटने से मौत हो गई थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद महेश का शव परिजनों ने स्टेट हाइवे पर रख जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि जल्द ठेकेदार को गिरफ्तार किया जाए। जाम की सूचना पर लोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन नहीं माने। परिजन मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग करने लगे। इस बीच लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार वहां पहुंचे और ठेकेदार की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। करीब 40 मिनट बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलबुल का शव देख बिलख पड़े परिजन
दोपहर करीब तीन बजे नसबंदी कालोनी में बुलबुल का शव पहुंचा। शव देख परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने पास के कब्रिस्तान में बुलबुल को सुपुर्द-ए-खाक किया।

20-20 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की मांग
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा सोमवार दोपहर कार्यकर्ताओं के साथ डीएम रितु माहेश्वरी से मिले। उन्होंने डीएम से मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये और सरकारी नौकरी दिलाने के साथ ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन सौंपा। सचिन शर्मा का आरोप था कि ठेकेदार और जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही तीन लोगों की जान गई है। यदि इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया तो किसान यूनियन प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। डीएम से मिलने वालों में चौधरी अवनीत पवार, प्रवीण शर्मा, अजय गिरी, वेद प्रकाश, राकेश कौशिक, हारुन पहलवान, तेज प्रताप सिंह, महेंद्र ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें