फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के कक्ष का गिरा प्लास्टर, दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के कक्ष का गिरा प्लास्टर, दो छात्र घायल
विज्ञापन

साहिबाबाद। सर्व शिक्षा अभियान के तहत गरीब बच्चों को शिक्षित करने की पहल तो की गई है, लेकिन उनकी सुरक्षा-सुविधाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे पसौंडा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छठी कक्षा के छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर दो छात्र घायल हो गए। एक छात्र को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी में भर्ती कराया है, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना से गुस्साए बच्चों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

साहिबाबाद के पसौंडा में ईदगाह के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। इसमें करीब दो सौ छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। बसौला पट्टी निवासी इकरामुद्दीन का बेटा रेहान (11) और इंसार (11) पुत्र दिलशाद कक्षा छह के छात्र हैं। बृहस्पतिवार से दोनों छठी कक्षा में दाखिले के बाद पहले दिन स्कूल गए थे। इस दौरान कक्षा में करीब 40 बच्चे मौजूद थे। सुबह करीब दस अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर रेहान और इंसार के ऊपर गिर गया। प्लास्टर के गिरते ही कक्षा में अफरातफरी मच गई। बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। प्रधानाचार्य ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रेहान के पीठ में चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि इंसार के पैर में गंभीर चोट है। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें