फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण मोचन के लिए दोबारा खुला कर्ज माफी का पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण मोचन के लिए दोबारा खुला कर्ज माफी का पोर्टल
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन की कर्जमाफी से छूटे किसानों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे किसानों को शासन ने योजना का लाभ उठाने के लिए एक और मौका दिया है। शासन ने दोबारा कर्जमाफी का पोर्टल खोल दिया है। पात्र वंचित किसान 15 अप्रैल तक पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

किसान किसी भी जन सुविधा केंद्र या कृषि कार्यालय पर शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। साथ ही यह भी आदेश है कि पोर्टल पर किसान 15 अप्रैल तक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। 20 अप्रैल तक यह पोर्टल चालू रहेगा। उसी दिन रात 12 बजे पोर्टल लॉक कर दिया जाएगा। 25 अप्रैल को खातों में रकम आने की उम्मीद है। इस बीच जमीन व अन्य दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। पात्र होने के बाद भी कर्ज माफी का लाभ न मिलने पर योजना में शामिल किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि कर्जमाफी से वंचित किसानों के लिए शासन ने एक और मौका दिया है। पात्र किसान अपनी शिकायत पोर्टल पर 15 अप्रैल तक ऑनलाइन कर सकते हैं। शिकायत वही किसान करें, जो योजना के पात्र हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें