अमरपाल शर्मा ने फिर डाली जमानत अर्जी
सबहेड
खोड़ा में हुई भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की हत्या में मुख्य आरोपी है पूर्व विधायक
30 नवंबर को होगी अर्जी पर सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। खोड़ा में हुई भाजपा नेता गजेंद्र भाटी उर्फ गज्जी की हत्या में सरेंडर कर चुके मुख्य आरोपी पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के अधिवक्ताओं ने दूसरी बार उसकी जमानत अर्जी कोर्ट में दी है। जिला जज की अदालत में 30 नवंबर को मामले की सुनवाई होगी। 18 अक्तूबर को अमरपाल ने एसीजेएम-2 की अदालत में सरेंडर किया था।
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि जिजा जज की अदालत में अमरपाल शर्मा की जमानत अर्जी उसके अधिवक्ता नवीन त्यागी ने दी है। उन्होंने बताया कि अमरपाल के अधिवक्ता इससे पहले भी एक अर्जी एसीजेएम कोर्ट में दे चुके हैं, जो खारिज हो चुका है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने फिर से अर्जी दी थी लेकिन उसे बाद में वापस ले लिया गया था। गौरतलब है कि 16 अक्तूबर को अमरपाल शर्मा ने अदालत में सरेंडर किया था। खोड़ा कालोनी में दो अगस्त को भाजपा नेता गजेंद्र भाटी उर्फ गज्जी की हत्या हुई थी। पुलिस इस केस में राजू पहलवान और नरेंद्र फौजी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।