फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 187 किलो गांजा बरामद, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ओडिशा से कैंटर में लाई जा रही गांजे की खेप क्राइम ब्रांच और वेव सिटी थाना पुलिस ने पकड़ ली है। कैंटर चालक को गिरफ्तार किया गया है। कैंटर से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि कैंटर की निगरानी रखने वाले दो तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए। क्राइम ब्रांच की टीम तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात वेव सिटी क्षेत्र के इकला इनायतपुर रोड पर स्वाट और क्राइम ब्रांच टीम और वेव सिटी पुलिस ने एक सूचना पर कैंटर को रोक लिया। खुले कैंटर में तिरपाल के नीचे 187 किलो गांजा बरामद हुआ है। कैंटर चालक राकेश(42) निवासी ग्राम माधोगंज थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में राकेश ने बताया कि पिछले छह माह से वह सोनू गुप्ता निवासी एटा और कौशलेंद्र निवासी फिरोजाबाद के संपर्क में हैं। दोनों ही ओडिशा से गांजा उनके कैंटर में लोड कराते हैं और एनसीआर क्षेत्र में तस्करी करते हैं। एडीसीपी ने बताया कि राकेश के खिलाफ गाजियाबाद में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें