फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में मानकों के विपरीत चल रहा रेत खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानकों को ताक पर रख लोनी में खनन का खेल
विज्ञापन

लोनी। लोनी में मानकों को ताक पर रखकर हरमपुर गांव से धड़ल्ले से खनन जारी है। पॉकलेन मशीन लगाकर यमुना के बीच से खनन किया जा रहा है। माफिया यमुना के अंदर भारी मशीनों को उतारकर रेत निकाल रहे हैं। साथ ही तय सीमा से अधिक रेत ट्रकों में भरा जा रहा है, जिससे रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नियमों के तहत यमुना के किनारे रेत खनन का पट्टा दिया गया है, लेकिन संचालक अनुमति के विपरीत खनन कर रहे हैं। नियम के अनुसार, किसी भी सूरत में नदी के बीच से खनन नहीं किया जा सकता, लेकिन यमुना के अंदर भारी मशीनों से रेत निकाला जा रहा हैं। खनन के इस खेल में सरकारी मिशनरी चुप्पी साधे है। खनन के ठेके की आड़ में काफी कुछ दो नंबर में चल रहा है लेकिन पूरा प्रशासनिक अमला उसे रोकने में असफल साबित हुआ है। स्थिति को देख कर लगता है कि कहीं न कहीं संरक्षण के तहत नियमों के विपरीत खनन किया जा रहा है। इससे सीधे तौर पर राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। पुलिस ने रस्म अदायगी के लिए कुछ दिनों पहले अवैध रूप से खनन करने वाले वाहनों को सील करने की कार्रवाई की थी, लेकिन मुख्य जगह से रेत का खनन अभी तक बदस्तूर जारी है। बताया जा रहा है कि अभी भी चोरी छिपे वाहनों को निकाला जा रहा है। आरोप है कि खनन संचालक द्वारा यमुना नदी की ओर जाने वाले रास्तों को भी बंद करा दिया गया है, जिससे लोगों को वहां होने वाले खनन के दायरे और औसत का पता न चल सके। उधर, जिला खनन अधिकारी आशीष कुमार का कहना है कि हरमपुर गांव में खनन की कोई परमिशन नहीं है। बदरपुर में परमिशन दी गई है। अब अगर बीच नदी से खनन हो रहा है तो उसे दिखावा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ओवरलोडिंग पर नहीं पाबंदी
खनन करने वाले मानकों की धज्जियां उड़ाकर खनन कर रहे हैं। ओवरलोड वाहनों की वजह से मार्ग भी टूट रहे हैं। हरमपुर गांव से रेत भरे ओवरलोड वाहन सोनिया विहार, अल्लीपुर पुश्ता मार्ग, दिल्ली सहारनपुर मार्ग, गाजियाबाद रोड से होकर गुजर रहे हैं। ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़के से भी टूट रही हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। मानकों के अनुसार रेत ढोने के लिए प्राइवेट ट्रैक्टरों की जगह कॉमर्शियल ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाए। लेकिन 90 फीसदी प्राइवेट ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
एसडीएम सतेंद्र कुमार का कहना है कि हरमपुर गांव में खनन की मानकों के अनुसार नहीं चलने की जानकारी मिली है। जल्द खनन पट्टे का निरीक्षण किया जाएगा। कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें