फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक प्रवृति वाले लोग नहीं बन सकेंगे मतगणना एजेंट-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
आपराधिक छवि वाले नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट
विज्ञापन

सबहेड
प्रत्याशी को देना होगा शपथ पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन के बाद बनाए जाएंगे एजेंट

एक समय में मतगणना टेबल पर रहेगा एक ही एजेंट

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। निकाय चुनाव के लिए वोटिंग के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता रहेगी। इसके लिए मतगणना में लगाए जाने वाले प्रत्याशियों के एजेंटों की भी बारीकी से छानबीन की जा रही है। एजेंट के लिए नामित कोई भी व्यक्ति अगर आपराधिक छवि का होगा तो उसे किसी भी सूरत में एजेंट नहीं बनाया जाएगा। ऐसे में प्रत्याशियों को अपना एजेंट सोच समझ कर चुनना होगा।
एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार ने बताया कि पार्षद, मेयर या फिर नगर पालिक अध्यक्ष व पंचायत अध्यक्ष किसी भी पद के प्रत्याशी जिसे भी अपना एजेंट बनाएंगे, उन्हें शपथ पत्र देना होगा, जिसमें बताना होगा कि उक्त व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देने और पुलिस द्वारा क्रास चेकिंग होने के बाद ही किसी भी व्यक्ति को एजेंट बनाया जाएगा। मतगणना के समय एक टेबल पर एक ही एजेंट मौजूद रहेगा। यह बात अलग है कि कोई व्यक्ति यदि लंबे समय तक नहीं रहता तो वह अपनी जगह अपने दूसरे एजेंट को भेज सकता है। मतगणना की तैयारियों के बीच मंगलवार को इंग्राहम इंटर कालेज में मतगणना में लगाए गए कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

------------
इनसेट
मतगणना स्थल पर लग गए टेबल
मतगणना स्थल पर मंगलवार को टेबल लगा दी गईं। मतगणना की तैयारी का निरीक्षण करने सीडीओ रमेश रंजन और सहायक निर्वाचन अधिकारी इंदु प्रकाश ने किया। दोपहर करीब 12 बजे वे लोग मतगणना स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया जिस पर संतुष्टी जताई।
विज्ञापन

-----------
आज से बनाए जाएंगे मतगणना एजेंट
मतगणना के लिए बुधवार से मतगणना एजेंट बनाए जाएंगे। सभी मतगणना एजेंट को निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्ति पास जारी किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी इंदु प्रकाश ने बताया कि नगर निगम गाजियाबाद के मतगणना पास विकास भवन के सभागार से सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच लिया जा सकता है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद मोदीनगर, नगर पालिका परिषद मुरादनगर, नगर पंचायत पतला, नगर पंचायत निवाड़ी तथा नगर पंचायत फरीदनगर के प्रत्याशी अपने एजेंट के लिए तहसील मोदीनगर से पास हासिल कर सकेंगे। ऐसे ही नगर पालिका परिषद लोनी के तहसील लोनी और नगर पालिका परिषद खोड़ा तथा नगर पंचायत डासना एजेंट का पास तहसील सदर से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें