नाले में गिरकर मासूम की मौत
खन्ना नगर कालोनी में सोमवार सुबह नाले में गिरकर एक छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजनों और कालोनी के लोगों ने नगरपालिका की लापरवाही को बच्चे की मौत का कारण बताया है। बच्चे की मौत से कालोनी में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
खन्ना नगर कालोनी में सब्जी व्यापारी यासीन परिवार के साथ रहते हैं। दोपहर करीब 12 बजे उनका बेटा कासिम (6) घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच अचानक वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। करीब पांच घंटे तक परिजन उसे तलाशते रहे।
तभी शाम करीब बजे एक युवक ने नाले में बच्चे का पैर देखकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों और कालोनी के लोगों का आरोप है कि नगरपालिका की लापरवाही से ही बच्चे की मौत हुई। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद पालिक ने नाले की सफाई नहीं कराई।
इस वजह से नाला ओवरफ्लो हो गया और बच्चे की गिरकर मौत हो गई। लोनी कोतवाली एसएसआई रामेश्वर ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मासूम की मौत से पूरी कालोनी में मातम पसरा हुआ है। मृतक की मां शबनम का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे के शव को देखकर वह बेहोश हो गई। परिजन उसे किसी तरह पानी डालकर होश में लाए। बच्चे की मौत के बारे में उसके बहन और भाइयों को नहीं बताया गया है।