फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निधि के अलावा और फंड दे सकती है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद निधि के अलावा और फंड दे सकती है सरकार
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी योगी सरकार संसदीय क्षेत्र वार विकास कार्यों के लिए सांसद निधि के अतिरिक्त धन मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है। आरकेजीआईटी कॉलेज में पश्चिमी यूपी के 19 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों, सांसद व विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी संसदीय क्षेत्र में कोई ऐसा कार्य है, जिससे बड़े जनसमूह को लाभ पहुंचता हो तो सांसद विधायकों के साथ मिलकर प्रस्ताव बनाकर दें। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के लिए 25 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव को धन मुहैया कराने का काम राज्य सरकार करेगी।
‘सबका साथ-सबका विकास’ नारे के साथ भाजपा 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ने की तैयारी कर रही है। सोमवार को पार्टी की बैठक में लिए गए निर्णयों को देखकर कुछ ऐसा ही लगता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के नाम पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए सरकारी योजना हो या न हो। अगर विधायक या सांसद भी अपने स्तर से प्रपोजल बनाकर देंगे, तो योजना के लिए सरकार धन मुहैया कराने की दिशा में प्राथमिकता से काम करेगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक सांसद के प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि देने की योजना बनाई है। इस धनराशि से कॉलेज, तकनीकी इंस्टीट्यूट, सड़क, निर्धनों के लिए सामुदायिक भवन या ऐसे प्रस्ताव जिनका जनता से सीधा संबंध है और वह किसी सरकारी विभाग की विकास योजना में शामिल नहीं है, करा सकते हैं। सांसद अपने स्तर से प्रपोजल तैयार करेंगे, जिसमें स्थानीय विधायक की सहमति होना भी आवश्यक होगा। उस प्रपोजल को तैयार कर सरकार के पास भेजेंगे। शासन स्तर से उस पर मंथन करके धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मतदाताओं के लिए चलेगा विशेष अभियान
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि पार्टी को अपना वोट प्रतिशत बढ़ाना होगा। 23 से 25 जून के बीच नए मतदाताओं को जोड़ने का विशेष अभियान चलेगा। इसमें कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर नए मतदाताओं को पार्टी की नीतियां बताते हुए जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वर्ष 2019 में चुनाव जीतना है तो भाजपा को 51 फीसदी मत पाने होंगे, जिसकी दिशा में पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें