फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से यात्रियों से चुराए गए आठ मोबाइल और 1800 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए चोर पहले भी जेल जा चुके हैं और उन पर कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि गिरफतर चोर जितेंद्र उर्फ विक्की निवासी चकवा, सीतामढ़ी और गुड्डू निवासी बड़ी गुठावली बुलंदशहर हैं। गुड्डू फिलहाल न्यू भीम नगर हापुड़ में रहता है। उन्होंने बताया कि दोनों को हापुड़ स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र और गुड्डू चलती ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। यात्रियों का ध्यान भटकते ही वह बैग, मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान लेकर भाग जाते थे। ये दोनों अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पर पूर्व में चार-चार केस दर्ज हैं और गाजियाबाद जीआरपी थाने से ही पहले जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें