फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा 407 ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा 407 ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन


औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव इस्माईला स्थित एसडी इंटर कालेज के सामने टाटा 407 ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। पिता की मौके पर, जबकि पुत्र की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। युवक की शादी आठ माह पहले ही हुई थी। घर में दो मौतें होने पर कोहराम मचा हुआ है।
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव पर्वाना निवासी मामचंद लोधी (45) अपने पुत्र कपिल (22) के साथ बुलंदशहर के मोहल्ला टांडा में राज मिस्त्री का कार्य करने बाइक से जा रहा था। बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्थित एसडी इंटर कालेज के सामने बुलंदशहर की ओर से आई टाटा 407 ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। मामचंद की मौके पर ही मौत हो गई। कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय कपिल ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर एसओ औरंगाबाद दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की नामजद तहरीर पर पुलिस ने टाटा 407 सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ औरंगाबाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल की करीब आठ माह पहले ही माजरा मढैया निवासी सोनम के साथ शादी हुई थी। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सोनम और कपिल की मां बुरा हाल है। देर रात तक मामचंद और कपिल का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें