फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारोतोलन में दूसरे दिन महिलाओं का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारोत्तोलन में दूसरे दिन महिलाओं का दबदबा
विज्ञापन


गाजियाबाद। नगर के आरएन रिसोर्ट में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को भी महिलाओं का दबदबा रहा। 58 किलो यूथ महिला वर्ग में वाराणसी की सोनम ने प्रथम स्थान पाया। इस दौरान वर्ल्ड चैंपियन रहीं एस. मीराबाई चानू को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भारोत्तोलन एसोसिएशन गाजियाबाद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं की पांच और पुरुषों की दो कैटेगिरी में मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ अमेठी के जिला जज कमल किशोर शर्मा, इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत मलिक, रामनारायण सिंघल, रामकिशोर अग्रवाल, डॉ. विनय मित्तल, चेतन नेहरा, प्रवीण गुप्ता ने किया। दूसरे दिन के मुकाबले में 58 किलो यूथ महिला वर्ग में वाराणसी की सोनम सिंह ने प्रथम, मेरठ की कृतिका सिंह ने द्वितीय और मेरठ की गरजी मिश्रा ने तृतीय स्थान पाया। वहीं 58 किलो जूनियर महिला वर्ग में वाराणसी की सोनम सिंह प्रथम, मेरठ की सोनम द्वितीय और सहारनपुर की रीता तृतीय स्थान पर रहीं। 58 किलो सीनियर महिला वर्ग में वाराणसी की स्वाति सिंह प्रथम और सोनम सिंह द्वितीय और मेरठ की सोनम ने तृतीय स्थान पाया। 62 किलो यूथ महिला वर्ग में सहारनपुर की कृतिज्ञा पंवार प्रथम, सीतापुर की प्रीति यादव द्वितीय और कानपुर की सना ने तृतीय स्थान पाया। 63 किलो जूनियर महिला वर्ग में कृतिज्ञा पंवार प्रथम, मुरादाबाद की हुमा खान द्वितीय और पूजा गुप्ता ने तृतीय स्थान पाया। उधर, 62 किलो जूनियर पुरुष वर्ग में आगरा के अभिषेक शर्मा प्रथम, गाजीपुर के सुरेंद्र द्वितीय और इलाहाबाद के मजहर अली ने तृतीय स्थान पाया। 62 किलो सीनियर पुरुष वर्ग में सुशील प्रथम, अभिषेक शर्मा द्वितीय और सहारनपुर के विशाल ने तृतीय स्थान पाया। उप्र. युवा उद्योग मंडल के प्रदेश महामंत्री विकास अग्रवाल ने शनिवार को हुए मुकाबले के बाद भारोत्तोलन में वर्ल्ड चैंपियन रही एस. मीराबाई चानू को 11 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के जिला अध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल, सचिव विजय शर्मा, स्वदेश जैन, सुधीर चौधरी, सुरमेश प्रधान, सोहन लाल त्यागी, सुनील कुमार, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें