फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पार्किंग चलवा रहा निगम का बाबू सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पार्किंग चलवा रहा निगम का बाबू सस्पेंड
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम के कर्मचारी पार्किंग माफिया से सांठगांठ कर अवैध पार्किंग चलवा रहे हैं। जांच में एक मामला पकड़ में आने पर नगर आयुक्त ने आरोपी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारियों की शह पर शहर में अवैध पार्किंग चल रही हैं। इतना ही नहीं इन पार्किंग में अधिक पार्किंग शुल्क भी वसूला जा रहा है। नगर आयुक्त ने ऐसा ही एक मामला पकड़ा है। नगर आयुक्त सीपी सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन की ओर से अधिकृत पार्किंग की निगरानी के लिए एक बाबू को तैनात किया गया है। इस बाबू का कार्य पार्किंग में वसूली जा रही धनराशि और वैध पार्किंग को देखना है। शिकायत मिली थी कि यह बाबू पार्किंग माफिया से सांठगांठ कर अवैध उगाही कर रहा है। इसके बाद बाबू गौरव उपाध्याय की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें