फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग की लापरवाही से वापस आया स्पीड पोस्ट-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर के लिए
विज्ञापन

-------------------------
डाक विभाग की लापरवाही से वापस आया स्पीड पोस्ट
सबहेड
शास्त्री नगर से गौतमबुद्धनगर के लिए किया गया था स्पीड पोस्ट

महिला ने डाक अधीक्षक से की शिकायत फिर भी नहीं मिला कोई रिस्पांस

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। डाक विभाग की लापरवाही से शास्त्री नगर की एक महिला द्वारा किया गया स्पीड पोस्ट गंतव्य पते पर पहुंचने की बजाय स्वयं उसी के पते पर लौट आया। महिला ने इस मामले की शिकायत डाक अधीक्षक से की लेकिन उन्हें वहां से भी सही रिस्पांस नहीं मिला। अब वह डाक विभाग के खिलाफ उपभोक्ता फोरम जाने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी अंजू अग्रवाल ने बताया कि 10 अक्तूबर को शास्त्री नगर सब पोस्ट ऑफिस से एक स्पीड पोस्ट दुर्गा चौक ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर के लिए किया। यह स्पीड पोस्ट गंतव्य स्थान पर पहुंचने की बजाय कई दिनों बाद उनके पते पर वापस आ गया। स्पीड पोस्ट उन्हें क्यों वापस आया, इसका कोई कारण नहीं बताया गया। इसकी शिकायत जब उन्होंने डाक अधीक्षक से की तब भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अंजू ने बताया कि जवाब न मिलने पर उन्होंने अपने सवालों का जवाब आरटीआई के माध्यम से मंगवाया। आरटीआई से पूछे जाने पर जो जवाब आया उसमें भी भिन्नता है। जवाब में बताया गया है कि पहले उनका यह स्पीड पोस्ट नालेज पार्क पोस्ट ऑफिस पहुंचा, जहां स्पीड पोस्ट का पता उस डाक घर से संबंधित न होने की वजह से रिमार्क कर इसे वापस भेज दिया गया। वहीं दूसरे जवाब में बताया गया है कि यह 13 अक्तूबर को आईए सूरजपुर डाकघर में पहुंचा। यह पता डाकघर के वितरण क्षेत्र में आता है लेकिन डाकिए को यह स्पीड पोस्ट न मिलने और पते पर कटिंग होने की वजह से इसे वापस कर दिया गया। अंजू अग्रवाल का आरोप है कि डाक विभाग के लापरवाही की वजह से उनका स्पीड पोस्ट तो लौटा ही उन्हें मानसिक उत्पीड़न भी सहन करना पड़ा। ऐसे में विभाग यदि लापरवाही कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता तो वे उपभोक्ता फोरम में अपनी शिकायत दर्ज करेंगी। इस मामले में डाक अधीक्षक प्रियंका मिश्रा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें