फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई साल से डेरा जमाए बैठे जीडीए के 33 जेई ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कई साल से डेरा जमाए बैठे जीडीए के 33 जेई ट्रांसफर
विज्ञापन

जीडीए में कई साल से डेरा जमाए बैठे जूनियर इंजीनियर्स का गैर जनपद ट्रांसफर कर दिया गया है। मंगलवार को शासन से इसका फैक्स आया तो इंजीनियरिंग सेक्शन में हड़कंप मच गया। इन सभी जेई को अब इलाहाबाद, लखनऊ, सहारनपुर, बांदा, मेरठ, बरेली, गोरखपुर व हापुड़ आदि प्राधिकरणों में तैनात किया गया है।

जीडीए सचिव रविंद्र गोडबोले ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शासन स्तर से आए फैक्स में अजय कुमार, वीरेंद नाथ सिंह, राकेश सिंह, श्रीराम सिंह यादव, सच्चिदानंद सिंह, रामप्रकाश यादव, सुनील कुमार शर्मा, अनिल कुमार तायल, अवधराज और राजबल सिंह सिसोदिया को इलाहाबाद विकास प्राधिकरण व उस्मान अली खान, मांगेराम, रवि प्रकाश, विनोद शंकर सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल और अतुल शर्मा को लखनऊ विकास प्राधिकरण भेजा गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार फूलबदन यादव, केके, घनश्याम वर्मा और उदय नारायण पांडेय को आगरा प्राधिकरण में तैनात किया गया है। विजयपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह को सहारनपुर विकास प्राधिकरण व गजेंद्र पाल शर्मा, सुभाष चंद चौबे को हापुड- पिलखुवा विकास प्राधिकरण में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि घनश्याम शर्मा, कुलदीप असरानी और नसीम का ट्रांसफर शासन ने बांदा विकास प्राधिकरण में किया है। इसके साथ ही जेई सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को खुर्जा, वेद प्रकाश सिंह को बुलंदशहर, मनोज कुमार शुक्ला को मेरठ, अजय कुमार गर्ग को बरेली, वंश कुमार यादव को अयोध्या-फैजाबाद और बाबूराम वर्मा को गोरखपुर विकास प्राधिकरण में नई तैनाती मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें