फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन मणि की सांस ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई कोर्ट में सीमा सिंह ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन

बहुचर्चित सारा सिंह की मौत मामले में सोमवार को विधायक अमनमणि त्रिपाठी सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश हुआ। अदालत में अमनमणि की सास सीमा सिंह के बयान दर्ज किए गए। सीमा सिंह ने अमनमणि पर साजिश रचकर सारा की हत्या करने का आरोप लगाया।

सीबीआई कोर्ट में अमनमणि की मौजूदगी में उनकी सास और सारा की मां सीमा सिंह के बयान दर्ज किए गए। सीमा सिंह ने कोर्ट में कहा कि सारा की मौत की सूचना आते ही जब मैं घर से चली तो उसकी हत्या किए जाने की जानकारी मिलने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा के मामा राघवेंद्र सिंह ने भी फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। अस्पताल में पहुंचने पर साफ नजर आ रहा था कि सारा की हत्या कर उसे एक्सीडेंट का रूप दिया गया है। अस्पताल में राघवेंद्र ने हमारी सहायता के लिए तौहीफ नामक युवक को भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें