फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाले में लखनऊ के सीएमओ सहित तीन पर चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाला : लखनऊ के पूर्व सीएमओ समेत तीन पर चलेगा मुकदमा
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाले में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने तीन लोगों पर चार्ज फ्रेम कर दिया। लखनऊ के पूर्व सीएमओ और एसीएमओ सहित दवा कारोबारी के खिलाफ अब मुकदमा चलाया जाएगा। इन पर 4.96 लाख रुपये के घोटाले का आरोप है।

लखनऊ के पूर्व सीएमओ डा. अशोक कुमार, पूर्व एसीएमओ डा. झम्मनलाल गौतम और दवा कारोबारी अनिल कुमार को घोटाले में आरोपी बनाया गया है। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने के बाद चार्ज फ्रेम करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में सुनवाई के दौरान तीनों आरोपी मौजूद रहे। सीबीआई के लोक अभियोजक ने बताया कि चार्ज फ्रेम होने के बाद अब मामले में विधिवत कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें