फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हापुड़ के 1700 युवा चलाएंगे अपना उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के 1700 युवाओं को अपने स्टार्टअप का अवसर मिलेगा। उद्योग विभाग आवेदन करने वाले पात्रों को पांच लाख रुपये तक ऋण मुहैया कराएगा। इस पर चार साल तक युवाओं को कोई ब्याज नहीं देना होगा। आठवीं पास युवा भी इस योजना के पात्र होंगे। एमएसएमई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना विकास अभियान से युवाओं को खुद का रोजगार करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण दिलाया जा रहा है। ऋण पूरी तरह ब्याजमुक्त रहेगा। इसमें कोई गारंटी भी नहीं देनी होगी और 21 से 40 वर्ष तक के युवाओं को ही लाभ दिलाया जाएगा।
पिछले साल उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में 1700 के लक्ष्य के सापेक्ष 1450 युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण दिलाकर लघु उद्योग शुरू कराए। अब नया सत्र शुरू होने पर शासन से लक्ष्य भी आवंटित कर दिया गया है। इसमें हापुड जिले में 1700 युवाओं को ऋण दिलाकर उद्योग शुरू कराने लक्ष्य का आवंटित किया गया।
विज्ञापन

पिछले साल स्थापित कराए उद्योगों की तैयार हो रही रिपोर्ट : पिछले साल 1106 युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से ऋण दिलाया गया, जिन्होंने बेकरी, मिठाई की दुकान, पानी का प्लांट, आटा चक्की से लेकर अन्य लघु उद्योग शुरू किए। अब उद्योग विभाग के अधिकारी लघु उद्योगों की स्थिति देखने के लिए निरीक्षण करेंगे। इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार होगी।
इन दस्तावेजों की उपलब्धता जरूरी : उद्योग विभाग में मैनेजर सोनू त्यागी ने बताया कि योजना में शामिल होकर लाभ पाने के लिए पात्रों के पास पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, ऋण प्रदाता बैंक के साथ संपर्क इतिहास, नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें