फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लांट की फ्रेंचाइजी दिलाने व छापे का भय दिखाकर 1.70 करोड़ हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक कारोबारी से सरकारी योजनाओं व बायोगैस फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर और फिर राजस्व खुफिया निदेशालय के छापे का भय दिखाकर 1.70 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने कोतवाली थाने में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि न्यू पंचवटी कॉलोनी ए-ब्लॉक में रहने वाले रविंदर कुमार के मुताबिक, वर्ष 2022 में उनका संपर्क लक्ष्मीपुराम बरेली निवासी अपूर्व मिश्रा नामक व्यक्ति से हुआ था। अपूर्व ने खुद को सत्ता पक्ष और शासन में बेहद प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए मंत्रियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं।
उसने दावा किया कि उसकी कंपनी सुखी बायोफ्यूल्स सरकारी सब्सिडी के साथ बायोगैस प्लांट की फ्रेंचाइजी प्रदान करती है। सितंबर 2022 से मई 2023 के बीच आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन, सरकारी खर्च और जीएसटी पेनल्टी के नाम पर उनसे किस्तों में भारी रकम वसूल की।
विज्ञापन

आरोपियों ने पीड़ित को डराने के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय के छापे का नाटक भी रचा। एक महिला ने खुद को वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी बताकर फोन किया और गिरफ्तारी से बचने के नाम पर रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो उन्हें सड़क हादसे में जान से मारने की धमकी दी गई।
कारोबारी का आरोप है कि आरोपियों ने सितंबर 2022 में सबसे पहले पंजीकरण कराने के नाम पर 6,84,500 रुपये ट्रांसफर कराए थे। इसके बाद समय-समय पर रकम ट्रांसफर कराई गई। वर्ष 2023 तक पीड़ित से 1.70 करोड़ रुपये हड़प लिए थे।
आरोप है कि इस ठग गैंग में आधा दर्जन सदस्य हैं, जिनमें से चार एक ही परिवार के हैं। पीड़ित ने अपने स्तर से पता किया तो जानकारी मिली कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।
इसके बाद पीड़ित ने 29 दिसंबर 2025 को डीसीपी सिटी से शिकायत की। लंबी जांच के बाद छह मार्च को पीड़ित की शिकायत पर अपूर्व मिश्रा, उसकी पत्नी गुंजन शुक्ला, भाई अक्षय मिश्रा, मां ममता मिश्रा और साझेदार अरुणेश शुक्ला और सौरभ गुप्ता के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें