मस्जिद में नमाज पढ़ने गया 17 वर्ष के किशोर की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हुई। अब्दुल हन्नान खोड़ा की पीर वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। किशोर को बचाने के लिए गया उसका दोस्त भी करंट लगने से झुलस लगया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है।