फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : दिल्ली में 425 नए मामले आए सामने, चार इलाके कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर

Sat, 16 May 2020 12:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोरोनावायरस के खतरे को कम करने के लिए किए गए लॉकडाउन का तीसरा चरण अगले दो दिनों में खत्म हो जाएगा और फिर कई बदलावों के साथ इसका चौथा चरण भी शुरू हो जाएगा। हालांकि इन सबके बीच चिंता का विषय ये है कि अब भी कोरोना का संक्रमण न ही रुका है और न ही यह कम हुआ है। सिर्फ दिल्ली में ही रोजाना 300-400 नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लगभग डेढ़ महीने बाद अब सरकार देश में जगह-जगह फंसे हुए लोगों और मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए ट्रेनें चला चुकी है। अब गौतमबुद्ध नगर और आसपास में फंसे मजदूरों के लिए भी दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलाई जानी है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किराया मांगने वाले मकान मालिकों पर एफआईआर

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि कोरोना महामारी के दौरान दबाव बनाकर किराया मांगने वाले मकान मालिकों के खिलाफ 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 


केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र 
 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लॉकडाउन को लेकर पत्र लिखा है। पत्र में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कंटेनमेंट जोन छोड़ कर बाकि जगहों पर आर्थिक गतिविधियां शुरू कर देनी चाहिए। इससे कोरोना वायरस के मामले बढ़ सकते हैं, हमने इससे निपटने के सभी इंतेजाम किए हुए हैं। 


दिल्ली में चार इलाके कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर 
 

दिल्ली में चार इलाके कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिए गए हैं। अब कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या घटकर 77 हो गई है। 

पूर्वी निगम महिला सफाईकर्मी की कोरोना से मौत
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की 45 वर्षीय महिला सफाई कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई। वह रघुवर पुरा वार्ड में तैनात थी। महिला 4 मई तक ड्यूटी पर गई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उसे कृष्ण नगर के एक नर्सिंग होम में दिखाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर 9 मई को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर में चार नए मरीज आए सामने 




गोतमबुद्धनगर जिले में शुक्रवार को कोरोन वायरस के चार नए मरीज सामने आए। 

गुरुग्राम में कोरोना के 9 नए मामले आए सामने 
गुरुग्राम में आज कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं, इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। 

बीएसएफ में 11 नए मामले आए सामने, 13 को किया गया डिस्चार्ज 
दिल्ली में शुक्रवार को बीएसएफ के 11 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए है। कल से 13 जवानों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसमें 10 जवान त्रिपुरा और तीन दिल्ली के जवान शामिल हैं। 

दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो यात्रियों को करना होगा प्रोटोकॉल का पालन 
अनुज दयाल, कार्यकारी निदेशक, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में मेट्रो रेल सेवा दोबारा शुरू करने का फैसला सरकार द्वारा लिया जाएगा। जिसके बाद यात्रियों को विस्तृत प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। प्रोटोकॉल जल्द ही मीडिया और जनता  के साथ साझा किया जाएगा।   

दिल्ली में 425 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 8895 हुई 
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस के 425 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है। राजधानी में कुल संक्रमितों की कुल संख्या 8895 हो गई है। दिल्ली में अभी 5254 एक्टिव केस हैं, जबकि 3518 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

दिल्ली सरकार ने भेजा केंद्र को सुझाव
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि हमने केंद्र को लॉकडाउन में ढील के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। अधिकतर लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का सुझाव दिया है। लोगों ने ये भी कहा है कि सीमित संख्या में बसें और मेट्रो भी चलवाई जाए।

फरीदाबाद में कोरोना से हुई पांचवीं मौत
फरीदाबाद में कोरोना से पांचवीं मौत हो गई। करोना से मरने वाली शिव शारदा कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी थी। वह कैंसर पीड़िता थी और उसकी उम्र 17 वर्ष थी। आज कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया।

ग्रेटर नोएडाः 16 मई को दादरी और दनकौर से चलेंगी प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेनें
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार के आदेश पर गौतमबुद्ध नगर से प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी। उन्होंने आदेश जारी करते हुए बताया है कि यह ट्रेनें दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन से चलेंगी। इन स्टेशनों से चार ट्रेनें प्रवासी मजदूरों को ले जाएंगी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतर रहे यात्रियों के लिए डीटीसी की बस शटल सेवा जारी
ट्रेन से उतरे यात्रियों के लिए डीटीसी बस शटल सेवा कल से शुरू हुई है। इस पर डीटीसी के सीनियर मैनेजर ने आज एएनआई से बात करते हुए कहा कि, 'आज हमारी बसें 29 चक्कर लगा चुकी हैं और हमने दो ट्रेनों के यात्रियों को हम पहुंचा चुके हैं अभी सात और ट्रेन आनी हैं। 10:55 पर हमारा आखिरी चक्कर लगेगा। यहां कुल 21 बसें लगी हैं। हमारा ड्रॉपिंग स्टेशन-शिवाजी स्टेडियम और अम्बेडकर स्टेडियम है।'
विज्ञापन


अब तक 2 लाख 34 हजार से ज्यादा लोग बुक करा चुके हैं स्पेशल ट्रेन की टिकट
स्पेशल ट्रेन पर सवार होने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोग पहुंच रहे हैं। भारतीय रेलवे के अनुसार लगभग 2,34,411 यात्रियों ने अब तक स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुक किए हैं।

बड़ी संख्या में दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पैदल जाते दिखे मजदूर, छलका दर्द
आज सुबह बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पैदल ही अपने गांवों की ओर जाते दिखे। उन्हीं में से एक महिला बबीता का कहना है कि, मेरा घर झांसी में है, मेरा ढाई साल का बच्चा रो रहा है और बस यही कह रहा कि मम्मी घर पर आ जाओ। हम पैदल चले जाएंगे, बस हमें रोके ना। कुछ साधन नहीं दे रहे तो पैदल तो जाने दो। यहां इंतजार करते हुए दो महीने हो गए मेरा बच्चा भूखा है वो कुछ खा नहीं रहा है।
दिल्ली की दो मंडियों में संक्रमण फैलने के बाद भी ओखला मंडी में लगी भीड़
देश में लॉकडाउन के बावजूद आज सुबह ओखला सब्जी मंडी में लोग सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते दिखे। देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई तक रहेगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें