फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कंडक्टर से लूटपाट, टिकट भी ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कंडक्टर से लूटपाट, टिकट भी ले गए बदमाश
विज्ञापन


गाजियाबाद। बाइक सवार बदमाशों ने मेरठ रोड पर घूकना मोड़ के पास यूपी रोडवेज के कंडक्टर के साथ मारपीट कर लूटपाट की। बदमाश कंडक्टर से बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में करीब 3 हजार की नकदी और हजारों रुपये के टिकट थे। पीड़ित कंडक्टर ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सेवानगर निवासी गणेश लाल यूपी रोडवेट में कंडक्टर हैं और गाजियाबाद डिपो में तैनात हैं। गणेशलाल के मुताबिक बीते मंगलवार की रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। घूकना मोड़ के पास बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया। दो बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और बैग लेकर फरार हो गए। उन्होंने परिवार के लोगों को सूचना दी। एसएचओ सिहानी गेट संजय पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें