फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीओटी फर्म का ठेका खत्म, 15 सड़कों से हटेंगे यूनिपोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीओटी फर्म का ठेका खत्म, 15 सड़कों से हटेंगे यूनिपोल
विज्ञापन


गाजियाबाद। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार शहर की 15 सड़कों का यूनिपोल ठेका बुधवार को खत्म हो गया। कंपनी ने छह माह का एग्जीक्यूशन अवधि मांगी थी, अब यह अवधि भी खत्म हो गई। ऐसे में नगर निगम अब बृहस्पतिवार से इस कंपनी के यूनिपोल को शहर की सड़कों से हटाने का अभियान चलाएगी।
दरअसल, नगर निगम ने लंबे समय से इस कंपनी को बीओटी पर विज्ञापन का ठेका दिया हुआ था। निगम अधिकारियों के मुताबिक इस कंपनी की कई अलग-अलग फर्म हैं और उनके करीब 150 यूनिपोल शहर में लगे हुए हैं। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक करीब छह माह पूर्व कंपनी के ठेके की अवधि खत्म हो चुकी थी, लेकिन कंपनी ने दावा किया था कि ठेका मिलने के बाद 6 माह बाद वह काम शुरू कर पाई। उसने 6 माह के एग्जीक्यूशन अवधि की मांग की थी। नगर निगम ने कंपनी को छह माह की अतिरिक्त अवधि दे दी थी। यह अवधि 6 फरवरी को खत्म हो गई। अब नगर निगम किसी भी सूरत में कंपनी को विज्ञापन लगाने की और मोहलत देने के मूड में नहीं है। इससे पहले डीएम रितु माहेश्वरी भी शहर में यूनिपोल की बाढ़ सी आ जाने पर नाराजगी जता चुकी है। उन्होंने नगर निगम को निर्देश देकर शहर में लगे अवैध यूनिपोल के खिलाफ अभियान चलवाया था। हाल ही में इस कंपनी के संचालकों के पेंच नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी टाइट कर चुके हैं। ऐसे में अब कंपनी को और मोहलत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में जल्द ही मोहन नगर से ठाकुरद्वारा, हापुड़ चुंगी से गोविंदपुरम, ठाकुरद्वारा से लालकुआं, हापुड़ चुंगी से ठाकुरद्वारा तिराहा, कालका गढ़ी से जैन मंदिर फाटक, अंबेडकर रोड समेत कई मार्गों से यूनिपोल हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन फर्मों की ठेके की अवधि खत्म हो गई है, उनके यूनिपोल बृहस्पतिवार से हटाए जाएंगे। बिना अनुमति के शहर में यूनिपोल नहीं लगने दिए जाएंगे। - चंद्रप्रकाश सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें