फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर की प्रतिमा लगाने घमासान, पुलिस ने फटकारी लाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर घमासान, पुलिस ने फटकारी लाठी
विज्ञापन


गाजियाबाद। प्रशासन से अनुमति लिए बिना कचहरी परिसर में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने के बाद वकीलों के दो गुटों में विवाद हो गया। बार एसोसिएशन ने इस प्रतिमा को स्थापित किया था, जबकि दूसरा गुट उसके विरोध में उतर आया। मामले की सूचना मिलने पर रविवार आधी रात को मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी भी फटकारी, मगर प्रतिमा को नहीं हटवाया जा सका। सोमवार को भी इस प्रकरण में तनाव की स्थिति बनी रही। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और वकील कचहरी परिसर में जमे हुए थे।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में वाणिज्य कर विभाग के दफ्तर के द्वार पर बार एसोसिएशन की ओर से डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। इसकी देखरेख के लिए आठ-10 अधिवक्ता रात को पहरे पर रुक गए। वहीं, मूर्ति का विरोध करने वाले वकीलों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद देर रात करीब ढाई बजे एसपी सिटी आकाश तोमर के नेतृत्व में भारी सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा। घायल अधिवक्ता मनोज ने बताया कि पुलिस ने मूर्ति को हटवाने की कोशिश की, जिसका वकीलों ने विरोध किया तो पुलिस ने हलके बल का प्रयोग किया, लेकिन अधिवक्ताओं ने मूर्ति को नहीं हटने दिया। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस ने किसी बल का प्रयोग नहीं किया, न ही मूर्ति हटवाई। उधर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी का काकड़ा का कहना है कि एसोसिएशन ने अभी मूर्ति को स्थापित नहीं किया है। मूर्ति को केवल रखा गया है, जल्द ही एक कार्यक्रम तय कर मूर्ति लगाई जाएगी। उधर, डीएम रितु माहेश्वरी का कहना है कि बिना अनुमति लिए अंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई है। इसे प्रशासन द्वारा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें