फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने लीज पर देकर ठप कर दिया हैबिटेट क्लब-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने लीज पर देकर ठप कर दिया हैबिटेट क्लब
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर के बीचोबीच बने हैबिटेट क्लब को लीज पर देकर ठप कर दिया। लीज पर लेने वाली फर्म ने एक साल का किराया जमा कराया और अगले साल से किराया देना बंद कर दिया।

दो साल से निगम को किराये की रकम नहीं मिली है। इससे निगम को प्रतिवर्ष करीब 46 लाख रुपये का घाटा हो रहा है। बावजूद इसके निगम अधिकारी मौन साधे हुए हैं।

नगर निगम ने वर्ष 2015 में हैबीटेट क्लब की पुरानी लीज फर्म खत्म कर नए सिरे से बोली लगवाई थी। पूर्व में भाजपा के एक नेता ने इसे लीज पर ले रखा था। नए सिरे से लगी बोली में नगर निगम को फायदा हुआ। इसमें 15 लाख रुपये निगम को प्रीमियम मिला और 46 लाख रुपये सालाना किराया।
विज्ञापन


61 लाख रुपये फर्म ने एकमुश्त जमा करा दिया, लेकिन अगले साल से फर्म ने किराया नहीं दिया। अब तक निगम को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। वित्तीय संकट से जूझ रहे नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान इस पर नहीं है।

हैबिटेट क्लब को लीज पर लेने वाली फर्म ने नगर निगम से 6 महीने का समय मांगा था। फर्म के पदाधिकारियों का कहना था कि क्लब का रेनोवेशन कराने में कम से कम छह महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन


ऐसे में छह महीने बाद से उसकी लीज की अवधि शुरू की जाए। यह प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड में पहुंचा तो पार्षदों ने अवधि बढ़ाने से इंकार कर दिया। इसी विवाद के चलते फर्म ने अभी तक इस पर काम शुरू नहीं किया है। करीब 3 साल से हैबिटेट क्लब बंद है। इस क्लब में बने स्वीमिंग पूल में प्रतिदिन सैकड़ों युवा और बच्चे स्वीमिंग सीखने आते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें