फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूटी बेचने के नाम पर छात्र से ठगे 1.60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। ऑनलाइन स्कूटी बेचने के नाम पर बीकॉम छात्र से 1.60 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित छात्र ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सरना गांव निवासी विशाल त्यागी बीकॉम का छात्र है। विशाल त्यागी ने ऑनलाइन साइट पर एक स्कूटी पसंद की। वेबसाइट पर दिए मोबाइल नंबर से संपर्क किया, तो उसने खुद को आर्मी का अधिकारी बताते स्कूटी की कीमत 16 हजार रुपये बताई थी। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने दो बैंक खाते के नंबर छात्र को देते पैसा जमा कराने को कहा। छात्र ने दोनों खातों में पैसे जमा करा दिये। फोन पर बात करने व्यक्ति ने कहा कि उन्हें पैसे नहीं मिले। शातिर ने इस तरह कई बार में छात्र से 1.60 लाख रुपये ट्रांसफार्मर करा लिये। अब व्यक्ति का फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने मामला साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें