गाजियाबाद के मसूरी इलाके में एक नाबालिग लड़की के लापता होने की खबर सामने आई है। बेटी के लापता होने के बाद परेशान पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश में तेजी से जुटी हुई है।
वेव सिटी थाना क्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर बम्हैटा वेव सिटी में पीड़ित परिवार किराये के क्वार्टर में रहने वाले पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि 26 मई को दोपहर करीब 2 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी बिना बताये घर से कहीं चली गई।
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी हर सम्भावित जगह पर तलाश की और रिश्तेदारों से भी सम्पर्क किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली।
विज्ञापन
पीड़ित पिता की शिकायत पर वेव सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस की टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर लड़की का पता लगाने के प्रयास में जुटी हैं।