फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भैया टॉफी दिलाने के बहाने...': गाजियाबाद में 5 साल की मासूम से घिनौना काम, रोते हुए परिजनों को सुनाई आपबीती

Fri, 28 Feb 2025 10:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

बच्ची ने बताया कि दूसरी गली में रहने वाले एक भैया टॉफी दिलाने के बहाने अपने पिता के रिक्शा में उसे जंगल में ले गए। आरोप है कि किशोर बच्ची को अगवा कर जंगल में ले गया और ईख के खेत में लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम घर के पास खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को 16 वर्षीय किशोर टॉफी दिलाने के बहाने पिता के रिक्शा में अगवा कर जंगल में ले गया। किशोर ने बच्ची को ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय पुत्री गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने जाती है। बताया कि बच्ची बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे घर के समीप खेलते समय अचानक लापता हो गई। परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की मगर उसका कोई पता नहीं लगा। करीब दो घंटे बाद बच्ची लहूलुहान अवस्था में बिलखते हुए घर पहुंची तो परिजन सकते में आ गए।

परिजन बच्ची को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। उपचार के दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट लगने का पता चला। परिजनों ने बच्ची को दिलासा देकर उससे पूछताछ की। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


बच्ची ने बताया कि दूसरी गली में रहने वाले एक भैया टॉफी दिलाने के बहाने अपने पिता के रिक्शा में उसे जंगल में ले गए। आरोप है कि किशोर बच्ची को अगवा कर जंगल में ले गया और ईख के खेत में लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

ग्रामीणों के शोर के कारण आरोपी बच्ची को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर वहां से भाग गया। बच्ची के पिता ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। आरोपी किशोर गांव के ही एक मदरसे में पढ़ता है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें