फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निकलेगी भव्य जगन्नाथ शोभायात्रा, होगी पुष्प वर्षा

विज्ञापन
जगन्ननाथ रथ यात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
श्री श्री राधा मदन मोहन मंदिर द्वारा बृहस्पतिवार को भव्य जगन्नाथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। हर वर्ष रथयात्रा रहीसपुर मोड़ से शुरू होकर संजय नगर सेक्टर-23 से होते हुए मंदिर पहुंचती है। राजनगर इस्कॉन मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में मंदिर के अध्यक्ष आदिकर्त्ता दास ने बताया कि रथयात्रा शाम 4:00 बजे एम ब्लॉक से शुरू होगी।
विज्ञापन


आरती के बाद 5:00 बजे रथयात्रा संजय नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण के लिए निकलेगी। भगवान जगन्नाथ सपरिवार फूलों से सजे रथ पर विराजमान रहेंगे। रथ को रस्से से भक्त खींचेंगे। यात्रा राधा मदन मोहन इस्कॉन मंदिर पर विराम लेगी। मार्ग पर ड्रोन द्वारा निगरानी रहेगी। साथ ही पुष्प वर्षा भी होगी। मार्ग को सुंदर रंगोली से सजाया जाएगा। हरे कृष्णा हरे रामा का संकीर्तन करते हुए भक्तजन शामिल रहेंगे। मार्ग को संजय नगर व्यापार मंडल द्वारा रंग बिरंगे स्वागत द्वारों सजाया गया है। इस दौरान सुंदर गोपाल दास, सुरेश्वर दास, वीके अग्रवाल, बीके शर्मा हनुमान और मनीष अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें