फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे मोबाइल बता पकड़ा देते थे कांच का टुकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगे मोबाइल बता पकड़ा देते थे कांच का टुकड़ा
विज्ञापन



गाजियाबाद। राह चलते लोगों को महंगे मोबाइल बताकर शीशे का टुकड़ा पकड़ाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि इस गैंग के लोग बड़ी चालाकी के साथ ठगी करते थे और रुपये लेकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपी का एक साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि यह गैंग शहर में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मेरठ के लिसाड़ीगेट निवासी शौकीन बताया। फरार साथी मोहम्मद नईम है, जो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर भाग गया था। उन्होंने बताया कि इस गैंग की खासियत है कि यह भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को महंगा मोबाइल दिखाते हैं। इमरजेंसी का बहाना बना कहते हैं कि उन्हें तुरंत मोबाइल बेचना है। लोग उनकी बातों में आ जाते हैं। कई लोग रुपये निकलकर तत्काल दे देते हैं। यह लोग दिखाने वाले मोबाइल का डिब्बा बदल देते हैं। उस डिब्बे में कांच के टुकड़े होते हैं। आरोपियों से दो मोबाइल और कांच के टुकड़े बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें