फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर नगरायुक्त समेत कई इंजीनियरों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर नगरायुक्त समेत कई इंजीनियरों के तबादले
विज्ञापन


गाजियाबाद। नगर निगम में भी शासन ने बड़े स्तर पर तबादले कर बड़ा फेरबदल किया है। अपर नगरायुक्त समेत कई इंजीनियरों और अन्य कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। हालांकि शासन ने कई ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को छोड़ दिया है जो लंबे समय से निगम में जमे हुए हैं।
विज्ञापन

शासन ने अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार को गाजियाबाद नगर निगम से अलीगढ़ भेजा है। जलकल के अधिशासी अभियंता आनंद त्रिपाठी, अवर अभियंता डीके सत्संगी को वाराणसी नगर निगम भेजा गया है। इनके अलावा मनोज कुमार दीक्षित (लेखाकार), महेंद्र सिंह वर्मा (लेखाकार), निर्माण विभाग के अवर अभियंता नागेंद्र शर्मा, जेई शशि प्रकाश, जेई श्रीकांत राणा, टीआई प्रथम जितेंद्र कुमार, टीआई प्रथम अनिल कुमार, सफाई निरीक्षक योगेंद्र कुमार का भी नगर निगम से अन्य स्थानों पर ट्रांसफर किया गया है। वहीं निगम में लेखा परीक्षक के पद पर डॉ. रजिया बेगम, सहायक अभियंता सिविल ईश्वर चन्द्र सिंह, जेई सिविल शिवकुमार सरोज, गणेशी लाल, श्याम सिंह, कर अधीक्षक रक्षपाल सिंह, भोला नाथ, टीआई प्रकाश गब्याल, सफाई निरीक्षक ह्रदेश कुमारी को गाजियाबाद नगर निगम में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें