आठ दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ
साहिबाबाद। मोहननगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को आठ दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूस एवं प्रोफेशनल एथिक्स पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इसमें दिल्ली एनसीआर के अन्य कॉलेजों की फैकल्टी को बुलाया गया है। जिसमें दिल्ली एनसीआर के 50 से ज्यादा अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस पर कॉलेज के निदेशक डॉ संदीप तिवारी ने यहां मौजूद सभी फैकल्टी को कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके साथ ही पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर एवं डीन एकेडमिक्स डॉ संजीव कुमार ने आठ दिवसीय प्रोग्राम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान शामिल फैकल्टी स्टाफ ने भी डेवलपमेंट की जरूरत और इसके फायदों पर प्रकाश डाला।