खंड शिक्षा अधिकारी के नाम पर फर्जी आइडी बना ठगी की कोशिश
गाजियाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी के नाम से फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर ठगी करने की कोशिश की गई। अधिकारी केसाथ ने रुपये ट्रांसफर करने से पहले कॉल करके पूछा तो ठगी का खेल सामने आए। पीड़ित ने सिहानीगेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी ने सिहानीगेट थाने में तहरीर देकर बताया है कि फेसबुक आइडी चलाते हैं। पवन कुमार भाटी के नाम से ही आइडी रजिस्टर्ड है। बताया कि उक्त नाम के साथ ही खाता और मैसेंजर भी चलाते हैं। पांच जून की रात्रि करीब 11:26 बजे किसी अनजान व्यक्ति ने उनके परिचित दीपक वशिष्ठ को फेसबुक व मैसेंजर पर मेरे नाम की फर्जी आइडी से मैसेज किया। दीपक से एटीएम कार्ड की फोटो मांगी गई और अर्जेंट कुछ रुपये खाते में ट्रांसफर करने की बात कही। दीपक ने रुपये ट्रांसफर करने से पहले खंड शिक्षा अधिकारी को कॉल कर लिया। उनसे पूछा इतनी रात में एकदम रुपयों की क्या जरूरत पड़ने लगी। उन्होंने कहा कि मुझे कोई जरूरत नहीं है। उसके बाद पता चला कि उनके साथ ठगी की जा रही है। उन्होंने सिहानीगेट थाने में ठगी की कोशिश करने वाले व्यक्ति खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।