आज शास्त्रीनगर में लगेगा हेल्थ कैंप, होगी कैंसर स्क्रीनिंग
गाजियाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन और आईटीएस डेंटल कालेज के संयुक्त रूप से हेल्थ कैंप का आयोजन होगा। सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक शास्त्रीनगर स्थित सामुदायिक भवन एक ब्लॉक बाग वाली कॉलोनी में यह कैंप लगेगा। यह कैंप विशेष रूप से ‘नो टोबेको डे’ पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें तंबाकू सेवन करने वालों के लिए विशेष ओरल स्क्रीनिंग, बायोप्सी, सेल्फ एक्जामिनेशन आदि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस कैंप में डेंटिस्ट के साथ-साथ आई स्पेशलिस्ट भी मौजूद रहेंगे।