फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास कुता घुमा रहे युवक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के पास कुत्ता घुमा रहे युवक को मारी गोली, घायल
विज्ञापन


गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में कुत्ता घुमाने गए युवक को गोली मार दी। गंभीर हालात में परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी निवासी नवीन कुमार स्विगी फूड सप्लाई कंपनी में डिलीवरी मैन की नौकरी करता है। नवीन तीन दिन पहले ही विजयनगर क्षेत्र की कैलाशनगर निवासी अपने मामा अजय शर्मा के घर आया था। अजय ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे नवीन उनके बेटे वरुण और एक दोस्त अनीस के साथ सड़क पर कुत्ता घुमाने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने नवीन को गोली मार दी। नवीन लहूलुहान हालत में भागता हुआ घर पहुंचा। जबकि वरुण और अनीस आरोपी युवक के पीछे दौड़े। बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर युवक फरार हो गया। परिजन नवीन को लेकर नजदीक के अस्पताल में पहुंचे, जहां स्थिति खराब होने पर उसे रेफर कर दिया गया। वहां से उसे यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि गोली नवीन के चेहरे पर दाईं ओर लगी थी और पार होकर बाईं ओर से निकल गई। गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती है। बताया कि युवक की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। पत्नी व परिजनों की बुरा हाल है। विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि परिवार ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने कोई जानकारी भी नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें