फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोडने का प्रयास करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम तोड़ने का प्रयास करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। महाराजपुर में एक निजी बैंक का एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को लिंकरोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नशे के दौरान दोनों युवक 27 मई को तड़के महाराजपुर इलाके में एक निजी बैंक का एटीएम तोडकर कैश चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। एसएचओ लिंकरोड लक्ष्मी चौहान ने बताया कि पुलिस ने मोहन बहादुर निवासी महाराजपुर और सर्वेश कुमार निवासी कौशांबी इंदिरापुरम को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी कौशांबी क्षेत्र स्थित एक होटल में खाना बनाने का काम करते हैं। 27 मई को तड़के करीब 4 बजे दोनों आरोपी महाराजपुर में एक निजी बैंक का एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। नमाज पढने जा रहे कुछ लोगों की नजर आरोपियों पर पड़ी। दोनों आरोपी चंगुल से छूटकर भाग गए। पुलिस ने तलाश कर दोनों को कौशांबी डिपो के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें