फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अब दो लोगों के बीच होगी फाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए अब दो लोगों के बीच होगी फाइट
विज्ञापन


गाजियाबाद। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की दो वर्षीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है। संघ का चुनाव सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता की अध्यक्षता में 29 मई को संयुक्त अस्पताल में होगा। चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी डॉ. संजय तेवतिया और रिटर्निंग अधिकारी डॉ. पंकज शर्मा को नियुक्त किया गया है। नामांकन के अंतिम तिथि तक अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष महिला के लिए एक, सचिव केलिए दो, संयुक्त सचिव, वित्त सचिव और संपादक पद के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुए। डॉ. संजय तेवतिया ने बताया कि नाम वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए डॉ. एके सिंह और सचिव पद के लिए डॉ. मिथिलेश ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसलिए अब सिर्फ अध्यक्ष पद एवं उपाध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव होंगे। अध्यक्ष पद के लिए अब डॉ. मदन लाल और डॉ. दीपा त्यागी के बीच निर्र्वाचन होगा। इसके अलावा उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. विश्राम सिंह और डॉ. राकेश कुमार ने नाम दिए हैं। चुनाव सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संयुक्त चिकित्सालय में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें