कौशांबी। वैशाली सेक्टर चार स्थित सनब्रिज टावर निवासी वीके खंडेलवाल से साइबर ठगों ने तीन जनवरी 2025 को 1,53,477 रुपये की ठगी कर ली। ठगी उनके पोेते के नाम से चल रही बीमा पॉलिसी की तीसरी किस्त जमा कराने के नाम पर हुई। किस्त जमा न करने पर ठगों ने 70-80 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही थी। छह जनवरी को बीमा कंपनी के कार्यालय पहुंचने पर उन्हें ठगी का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन नंबरों से पीड़ित के पास कॉल पहुंची थी उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है उसकी जानकारी भी बैंक से मांगी गई है।