फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में महिलाओं की भूमिका अहम : अमित शाह
विज्ञापन


गाजियाबाद। संगठन जनता व सरकार के बीच की कड़ी है। विजय हासिल करने के लिए संगठन के कार्यों की समीक्षा, पुन: निर्धारण और पुनरीक्षण जरूरी है। 2019 के चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। कार्यकर्ता अगर ठान लें, तो जीत निश्चित है। महिला सशक्तीकरण के लिए पार्टी ने सर्वाधिक कार्य किए हैं। हम समानता के साथ-साथ महिलाओं का सम्मान करते हैं।’ मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी में भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह बात कही।
समापन सत्र का शुभारंभ अमित शाह, यूपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, विदेश राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह, मानव संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह और भाजपा महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया रहाटकर ने किया। इसके बाद अमित शाह ने कहा कि पार्टी सवा सौ करोड़ लोगों को विश्व में प्रथम स्थान दिलाने का मन रखती है। उसी दिशा में पार्टी काम कर रही है। हमारी सरकार में इसरो ने 104 उपग्रह छोड़कर रिकॉर्ड बनाया है। जलवायु परिवर्तन पर भारत सरकार विश्व का नेतृत्व करेगी। सभी कार्यकर्ताओं को वीर सावरकर के जीवन का अध्ययन करना चाहिए। प्रशिक्षण के सभी विषय पार्टी से जनता को जोड़ने के लिए हैं। आगामी चुनावी वर्ष में पार्टी की सोच अलग प्रकार की होगी।
विज्ञापन


सरकार की रक्षा नीति सटीक, सीमाओं की सुरक्षा प्राथमिकता
अमित शाह ने कहा कि पहले की सरकारों में पूरे देश में भ्रष्टाचार फैला था। सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे। इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी ने चुनाव लड़ा और 30 साल बाद गैर कांग्रेसी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, जिसका हमारे देश में ही नहीं, विदेशों में भी स्वागत हुआ। हमारी रक्षा नीति बिल्कुल सटीक है। सीमाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है। उरी में हमारे सैनिकों पर हमले हुए, तो आतंकियों के गढ़ में घुसकर बदला लिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक से देशवासियों में सुरक्षा का विश्वास पैदा हुआ।

राहुल गांधी से पूछा, 50 सालों तक आपने क्या किया
शाह ने कहा कि सरकार ने 116 जनहित की योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाया, जिसका लाभ गरीबों से लेकर समाज के हर तबके को मिला। राहुल गांधी पूछते हैं कि आपने क्या किया। हम पूछना चाहते हैं कि 50 वर्षों तक आपने क्या किया। भाजपा सरकार में ही हर घर में अकाउंट, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, 18 हजार गांवों में से 17000 में बिजली, महिलाओं के लिए शौचालय बनाकर उन्हें सम्मान से जीने का अवसर दिया।

पकौड़े बनाने वाले मजदूर का विपक्ष ने उड़ाया मजाक
सरकार ने मुद्रा बैंक के माध्यम से स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन और रोजगार देने का काम किया है। विपक्ष ने पकौड़े बनाकर जीवनयापन करने वाले व्यक्ति का मजाक उड़ाया है। हमारा मानना है कि जो व्यक्ति पसीना बहाकर कम पूंजी में अपने परिवार का पालन करता है, वह किसी बड़े उद्योगपति से कम नहीं है।
अन्य केंद्रों के लिए...
संगठन जनता व सरकार के बीच की कड़ी : अमित शाह
भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
बोले, 2019 के चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं की होगी अहम भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद।
संगठन जनता व सरकार के बीच की कड़ी है। विजय हासिल करने के लिए संगठन के कार्यों की समीक्षा, पुन: निर्धारण और पुनरीक्षण जरूरी है। 2019 के चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। कार्यकर्ता अगर ठान लें, तो जीत निश्चित है। महिला सशक्तीकरण के लिए पार्टी ने सर्वाधिक कार्य किए हैं। हम समानता के साथ-साथ महिलाओं का सम्मान करते हैं।’ मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी में भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह बात कही।
समापन सत्र का शुभारंभ अमित शाह, यूपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, विदेश राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह, मानव संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह और भाजपा महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया रहाटकर ने किया। इसके बाद अमित शाह ने कहा कि पार्टी सवा सौ करोड़ लोगों को विश्व में प्रथम स्थान दिलाने का मन रखती है। उसी दिशा में पार्टी काम कर रही है। हमारी सरकार में इसरो ने 104 उपग्रह छोड़कर रिकॉर्ड बनाया है। जलवायु परिवर्तन पर भारत सरकार विश्व का नेतृत्व करेगी। सभी कार्यकर्ताओं को वीर सावरकर के जीवन का अध्ययन करना चाहिए। प्रशिक्षण के सभी विषय पार्टी से जनता को जोड़ने के लिए हैं। आगामी चुनावी वर्ष में पार्टी की सोच अलग प्रकार की होगी। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, यूपी कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, महापौर आशा शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र शिशौदिया, अशोक मोंगा, जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी केके शुक्ला, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, सांसद मीडिया सलाहकार अश्वनी कुमार, भाजपा नेता श्यामवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।

सरकार की रक्षा नीति सटीक, सीमाओं की सुरक्षा प्राथमिकता
अमित शाह ने कहा कि पहले की सरकारों में पूरे देश में भ्रष्टाचार फैला था। सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे। इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी ने चुनाव लड़ा और 30 साल बाद गैर कांग्रेसी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, जिसका हमारे देश में ही नहीं, विदेशों में भी स्वागत हुआ। हमारी रक्षा नीति बिल्कुल सटीक है। सीमाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है। उरी में हमारे सैनिकों पर हमले हुए, तो आतंकियों के गढ़ में घुसकर बदला लिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक से देशवासियों में सुरक्षा का विश्वास पैदा हुआ।

राहुल गांधी से पूछा, 50 सालों तक आपने क्या किया
शाह ने कहा कि सरकार ने 116 जनहित की योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाया, जिसका लाभ गरीबों से लेकर समाज के हर तबके को मिला। राहुल गांधी पूछते हैं कि आपने क्या किया। हम पूछना चाहते हैं कि 50 वर्षों तक आपने क्या किया। भाजपा सरकार में ही हर घर में अकाउंट, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, 18 हजार गांवों में से 17000 में बिजली, महिलाओं के लिए शौचालय बनाकर उन्हें सम्मान से जीने का अवसर दिया।
विज्ञापन


पकौड़े बनाने वाले मजदूर का विपक्ष ने उड़ाया मजाक
सरकार ने मुद्रा बैंक के माध्यम से स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन और रोजगार देने का काम किया है। विपक्ष ने पकौड़े बनाकर जीवनयापन करने वाले व्यक्ति का मजाक उड़ाया है। हमारा मानना है कि जो व्यक्ति पसीना बहाकर कम पूंजी में अपने परिवार का पालन करता है, वह किसी बड़े उद्योगपति से कम नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें