फोटो संख्या:सात नंबर
रंगाई - पुताई नहीं होने के कारण सरकारी स्कूल बदहाल
- बीएसए बोले: शासन से नहीं आई धनराशि, जल्द आने की उम्मीद
- प्रधानाध्यापक कर रहे हैं धनराशि का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। रंगाई - पुताई नहीं होने के कारण सरकारी स्कूल बदहाल हैं। स्कूलों के प्रधानाध्यापक रंगाई पुताई के लिए धनराशि का इंतजार कर रहे हैं। दीपावली से पूर्व होने वाली रंगाई-पुताई इस बार अभी तक नहीं हो पाई है।
हर वर्ष सरकारी स्कूलों की रंगाई-पुताई दीपावली से पहले हो जाती है, लेकिन इस बार दीपावली से एक महीने बाद भी सरकारी स्कूलों के खातों में रंगाई पुताई के लिए धनराशि नहीं भेजी गई है। इस कारण स्कूलों की सूरत बदहाल है। स्कूलों के प्रधानाध्यापक रंगाई-पुताई के लिए धनराशि का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानाध्यापकों को यह भी जानकारी नहीं मिल रही है कि स्कूलों में धनराशि कब तक आ जाएगी।
उधर, बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि रंगाई-पुताई के लिए अभी तक शासन स्तर से धनराशि नहीं आई है। जल्द ही आने की उम्मीद है। धनराशि आने के बाद स्कूलों में रंगाई-पुताई का कार्य करा दिया जाएगा।