फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक व वाशिंग मशीन का झांसा दे ठगे 15 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। लकी ड्रा में बाइक व वाशिंग मशीन निकलने का झांसा देकर युवक से 15 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। राधेश्याम विहार कॉलोनी निवासी पंकज सिंह ने बताया कि 18 जून को मोबाइल पर एक फोन आया कि आपके नंबर पर लकी ड्रा में बाइक व वाशिंग मशीन निकली है। इनाम पाने के लिए आपको आपको 1500 रुपये का रिचार्ज और आठ हजार रुपये बैंक खाते में जमा कराने होंगे। पंकज ने झांसे में आकर प्रक्रिया पूर्ण कर दी। इसके बाद अगले दिन फिर फोन आया कि 2500 रुपये बैंक खाते में डाल दो, उसने यह प्रक्रिया भी पूरी कर दी, एक दिन बाद फिर फोन आया कि पेन कार्ड न लगा होने के कारण आपका ड्रा नहीं मिल पायेगा। कॉलर के कहने से उसने फिर तीन हजार रुपये खाते में डाल दिये। सामान नहीं मिलने पर पंकज को ठगी का एहसास हुआ। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें