फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्क्रैप दिलाने के नाम पर ठगे 15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। एक व्यक्ति से स्क्रैप दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


ब्रजविहार कॉलोनी निवासी शमशुद्दीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि काफी समय पहले एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि एक कंपनी का स्क्रैप बिक रहा है और उसमें काफी मोटा मुनाफा मिल सकता है। इसके बाद पीड़ित ने 15 लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीत जाने क बाद भी जब स्क्रैप नहीं मिला तो वह उक्त स्थान पर पहुंचे लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर मुकेश उर्फ मखिया निवासी राधेश्याम विहार कॉलोनी, सलीम निवासी सक्को वाली कॉलोनी व आशीष निवासी मनुआ गढ़ पोस्ट साधुनगर जिला बलरामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें