हजारों लीटर पीने योग्य पानी रोज हो रहा है बर्बाद
रेलवे रोड फाटक के पास फूटी पाइप लाइन चार दिन बाद भी ठीक नहीं हुई है। ऐसे में रोज हजारों लीटर पीने योग्य पानी बर्बाद होकर गंदे नाले में बह रहा है।
चार दिन पूर्व रेलवे रोड फाटक के पास पाइप लाइन फूट गई थी, जो अभी तक ठीक नहीं हुई है। फूटी पाइप लाइन ठीक कराने की आसपास के दुकानदार मांग उठा चुके हैं, लेकिन पालिका के अधिकारियों ने पाइप लाइन ठीक नहीं करवाई।
दुकानदार नेपाल सिंह, चौधरी जगत पाल ने बताया कि फूटी पाइप लाइन ठीक होनी चाहिए ताकि पीने योग्य पानी बर्बाद न हो। पालिका के जलकल लिपिक जयशिव ने बताया कि जल्द मामले की जानकारी कर फूटी पाइप लाइन को ठीक करा दिया जाएगा।