फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अंडर-23 क्रिकेट ट्रायल में 144 खिलाड़ियों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट मैदान में गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-23 और सीनियर वर्ग का क्रिकेट ट्रायल आयोजित किया गया। अंडर-23 वर्ग के ट्रायल में कुल 144 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद से 53 बल्लेबाज, 31 स्पिनर, 37 गेंदबाज और छह विकेट कीपर ने प्रदर्शन किया। जनपद बागपत से कुल 17 खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में कुल 77 खिलाड़ियों ने भाग लिया। गाजियाबाद से 34 बल्लेबाज, 16 स्पिनर, 19 मीडियम गेंदबाज और बागपत से सात खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। ट्रायल पूर्व टेस्ट खिलाड़ी अजय शर्मा, पूर्व रणजी खिलाड़ी हर्ष माथुर और पूर्व रणजी खिलाड़ी मनीष गिरी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जीसीए के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, सचिव मनोज मांकड, राजीव बाली, सुधीर तोमर, शाहिद सैफी, देवेन्द्र चौधरी, विवेकानंद मलिक, जितेंद्र सिंह, कुश शर्मा, प्रवीण तोमर, मनोज गौड, आनंद शर्मा, राहुल सिंह, बबलू कुमार, प्रियंका चौधरी और अमर सिंह राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें